‘कश्मीर की कली’ बनकर शहनाज गिल ने दिए जमकर पोज
पंजाब की फेमस एक्ट्रेस और सिंगर शहनाज गिल ने हाल ही में अपने आॅफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट कई फोटोज शेयर की हैं। इन फोटोज में शहनाज गिल कश्मीरी लुक में दिखाई दे रही हैं। हर फोटो में शहनाज के एकदम अनोखा और दिलकश देखने को मिल रहा है। कलरफुल आउटफिट में शहनाज गिल की ये सभी फोटोज सोशल मीडिया पर फैंस का ध्यान आकर्षित कर रही हैं। शहनाज गिल ने कश्मीर में इन फोटोज को क्लिक कराते हुए एक से बढ़कर एक स्टाइलिश और ग्लैमरस पोज दिए हैं। कश्मीर के ट्रेडिशनल लुक को कॉपी करते हुए देखने के फैंस भी शहनाज गिल की जमकर तारीफ कर रहे हैं। शहनाज गिल अपनी अदाओं और मुस्कान से दर्शकों को दीवाना बनाती नजर आ रही हैं। शहनाज गिल कश्मीर में मशहूर रैपर और सिंगर बादशाह के साथ अपना अगला गाना शूट करने आईं है। इन फोटोज को देखने के बाद यह कहना गलत नहीं होगा कि शहनाज गिल को कश्मीर की हसीन वादियों का नजारा काफी पसंद आया है। शहनाज लुक कश्मीर में इस समय वहां की ठंड का लुत्फ उठा रही हैं और उनकी ये सभी फोटो इंटरनेट पर आग की तरह फैल गई हैं।

पाठको की राय